Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

नगर निकाय चुनाव परिणाम को लेकर झामुमो की समीक्षा बैठक

संगठन को मजबूत करने पर जोर

लातेहार। झामुमो जिला जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में लातेहार नगर निकाय चुनाव परिणाम को लेकर समीक्षा की गई. बैठक में झामुमो केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम विशेष रूप से उपस्थित थे. इस दौरान जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र के चुनावी अनुभव और सुझाव साझा किए. बैठक में जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने सभी कार्यकर्ताओं के विचारों को गंभीरता से सुनते हुए संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सभी को आपसी समन्वय बनाकर एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा. बैठक में चुनाव के दौरान सामने आई खामियों को दूर करते हुए पार्टी को नई ऊर्जा के साथ मजबूत करने का निर्णय लिया गया. पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी चुनाव को मजबूती से लड़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाते हुए जनता के बीच पार्टी की नीतियों और कार्यों को पहुंचाना जरूरी है. बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने तथा दमखम के साथ चुनाव लड़ने पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देने का भी आह्वान किया गया. मौके पर केंद्रीय सदस्य सह जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जीरा देवी, शमशुल होदा, सुशील कुमार यादव,आर्सेन तिर्की, शमशेर आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!