लातेहार
गैस की कालाबाजारी नहीं हो, समय पर लोगों को मिले रसोई गैस: उपायुक्त


उपायुक्त ने सभी गैस एजेंसियों अपने लाइसेंस को अपडेट रखने एवं उसे प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया. उन्होने एजेंसियों को उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की कीमतों को भी प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया. ताकि किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो. उपायुक्त ने ई-केवाईसी प्रक्रिया को शत-प्रतिशत पूर्ण करने एवं सभी उपभोक्ताओं का सत्यापन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उन्होने बुकिंग नंबर को सक्रिय एवं सुचारू रखने का भी निर्देश दिया. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम संबंधित पदाधिकारी एवं सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
