लातेहार
उपायुक्त की कार्रवाई: लातेहार में साक्षी गैस सर्विस का कार्यालय सील


डीएसओ श्री राम ने आगे बताया कि जिले में रसोई गैस की कालाबाजारी किसी भी प्रकार बदरास्त नहीं की जायेगी. उन्होने बताया कि जिले में कार्मशियल गैस कनेक्शनों की भी जांच की जायेगी. कहा कि होटलों में घरेलु गैस सिलिंंडर इस्तेमाल करने की सूचना भी मिल रही है. ऐसे होटल व अन्य व्यवसायिक परिसरों की जांच की जायेगी, जहां रसोई गैस का इस्तेेेमाल किया जाता है. उन्होने कहा कि जिले में पर्याप्त रसोई गैस है, इसे ले कर उपभोक्ताओ को पैनिक होने की जरूरत नहीं है. बता दें कि उपायुक्त ने कहा कि किसी भी कीमत पर रसोई गैस की कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए और लोगो को समय पर रसोई गैस मिलना चाहिए.
