Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

नगर पंचायत अध्‍यक्ष ने सरहुल की शुभकामनायें दी, चना, गुड़ व शबर्त का वितरण किया

लातेहार। नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह ने नगर वासियों को प्रकृति पर्व सरहुल की शुभकामनायें दी है. उन्‍होने कहा क‍ि सरहुल प्रकृति उत्‍सव हैै. सरहुल हमें प्रकृति से प्रेम करना सीखाता है. उन्‍होने कहा क‍ि आज पर्यावरण खतरे में है. हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए. पर्यावरण की रक्षा करना हमें सबों का दायित्‍व है. सरहुल के मौके पर नगर पंचायत अध्‍यक्ष और मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह  ने शहर के मेन रोड में राधाकृष्‍ण मंदिर के पास शोभा यात्रा में निकले लोगों के लिए चना, गुड व शर्बत की व्‍यवस्‍था की. उन्‍होने खुद इसका वितरण किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि गौरव दास, डा विशाल शर्मा, बसंत भगत, भाजपा नगर उपाध्यक्ष सोनू सिंह, मनीष दास, रिंकू सिंह, विजय प्रसाद, सुनील प्रसाद, ब्रजेश अग्रवाल, प्रीतम गुप्‍ता, विनय प्रसाद, अमोद प्रसाद, श्रवण प्रसाद, संतोष गुप्ता व मिथुन कुमार आदि उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!