लातेहार। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत की लातेहार इकाई के द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर “मेरा भारत मेरी ज़िम्मेदारी” थीम के तहत श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर युवा स्वयंसेवकों एवं स्थानीय लोगों ने चंदनडीह पार्क एवं बानपुर तलाब के आसपास सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया. मेरा युवा भारत, लातेहार की उप निदेशक कंचन कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवाओं एवं नागरिकों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा नागरिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. उन्होने कहा कि शहीदों के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए स्वच्छ, जिम्मेदार और जागरूक भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देगें. मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसए) के नोडल अधिकारी नवल किशोर प्रसाद, रौशन कुमार, आनंद , मनीष , आयुष चौधरी, सेजल, मानसी ,आरती सहित कई स्वयंसेवक मौजूद थे. शहीद दिवस के अवसर पर माय भारत पोर्टल पर क्वाीज ऑन अनसंग हीरोज व एक युवा ऐसा भी (रील प्रतियोगिता) का आयोजन पिछले 19 से आगामी 23 मार्च तक किया जा रहा हैै.इसका उदेश्य युवाओं में स्वतंत्रता संग्राम के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें अपने विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करना है. श्रीमती कंचन ने बताया कि 23 मार्च को शहीदों की स्मृति में जन-जागरूकता हेतु पदयात्रा का भी आयोजन किया जाएगा.