WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

विश्‍व जल दिवस पर एनएसएस के स्‍वयंसेवकों ने जागरूकता अभियान चलाया

लातेहार। 22 मार्च को विश्व जल दिवस के मौके पर बनवारी साहू महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्‍वयंसेवकों ने गोद लिए हुए गांव बानपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके अलावा स्‍वयंसेवकों ने  स्वच्छता अभियान चला कर लोगों को जल संरक्षण व स्‍वच्‍छता की जानकारी दी. मौके पर मेरा युवा भारत ( युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) की उप निदेशक कंचन कुमारी एवं एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद मौजूद थे. श्रीमती कंचन ने ग्रामीणों को जल संरक्षण की जानकारी दी. उन्‍होने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्‍पना नहीं की जा सकती है. न सिर्फ मानव वरन जीव जंतु और पेड़ पौधों को भी जल की आवश्‍यकता होती है. जल हमारे जीवन का आधार है. उन्‍होने जल संचरण कार्यक्रम का हिस्‍सा बनने की अपील की. वहीं श्री प्रसाद ने आज जल संकट वैश्‍विक परेशानी बन गयी है. अगर आज जल संकट से उबरने का प्रयास नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में जल संकट इतना गहरा जायेगा कि देशों में युद्ध का खतरा हो जायेगा. उन्‍होने कहा क‍ि आज जिस तेजी से पेड़ों की कटाई हो रही है, उसे पर्यावरण अंसतुलित हो गया है और यह जल संकट का एक प्रमुख कारण है. उन्‍होने अपने घर एवं आसपास के क्षेत्रों मे पेड़ लगाने की अपील की. मौके पर स्‍वयंसेवक आयुष चौधरी, सेजल कुमारी, मानसी कुमारी, कविता कुमारी, आरती कुमारी एवं अन्य स्वयंसेवकों ने स्‍वच्‍छता अभियान में अपना योगदान दिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!