mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहारलातेहार

मेेरा युवा भारत ने शहीद दिवस पर पदयात्रा का आयोजन किया

लातेहार। शहीद दिवस पर लातेहार में “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” अभियान के तहत एक पदयात्रा का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार)  के द्वारा आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीदों भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित गांधी कॉलेज के प्राचार्य दशरथ प्रसाद साहू ने कहा कि ऐसे आयोजन राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और युवाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाते हैं. मेरा युवा भारत की  उप निदेशक कंचन कुमारी ने कहा कि शहीदों के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए स्वच्छ, जिम्मेदार और जागरूक भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देंगें.  गाँधी इंटर कॉलेज के प्राचार्य श्री साहू ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया. पदयात्रा गाँधी इंटर महाविद्यालय से प्रारंभ होकर माको मोड़़  होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई. इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने तिरंगा झंडा थामे “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी”, “भगत सिंह अमर रहें” और “भारत माता की जय” जैसे नारों के साथ पूरे मार्ग में उत्साहपूर्वक भाग लिया.  प्रतिभागियों ने झंडे, पोस्टर और राष्ट्रीय एकता के संदेशों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!