लातेहार
रवि डे ने डीआरएम धनबाद से आरटीआई के तहत सूचनायें मांगी


टोरी जंक्शन के पश्चिम छोर पर बन रहे फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कब तक पूरा होगा. इसके अलावा टोरी रेलवे फाटक अक्सर बंद रहने के कारण सैकड़ों गाडि़यां यहां फंसती है और आम लोग परेशान होते हैं, एंबुलेंस फंसने के कारण कितने ही लोगों की जान चली है, इसका जिम्मेवार कौन है तथा मोटी राजस्व देने वाले टोरी जंक्शन में यात्रियों के लिए यात्री व स्वास्थ्य की क्या सुविधायें हैं आदि की जानकारी मांगी है. इसके अलावा उन्होने अपने आवेदन में यह भी जानकारी मांगी है कि टोरी-शिवपूर रेलखंड मे कब तक सवारी ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जायेगा