Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

महासमिति ने रामनवमी को ले कर मंगलवारीय जुलूस निकाली गयी

लातेहार। रामनवमी को जिला मुख्‍यालय में मंगलवार को थाना चौक स्थित महावीर मंदिर मुख्‍य अखाड़ा से मंगलवारीय जुलूस निकाली गयी. श्रीरामनवमी पूजा महासमिति के तत्‍वावधान में निकाली गयी इस मंंगलवारीय बाइक जुलूस में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया.

इससे पहले महावीर मंदिर मुख्‍य अखाड़ा में पुजारी त्रिभवुन पांडेय के द्वारा पूजा अर्चना करायी गयी. मंगलवारीय जुलूस मुख्‍य अखाड़ा से निकल कर शहर के मुख्‍य पथ होते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर तक गयी. इसके बाद बाइपास रोड होते हुए रेलवे स्‍टेशन क्षेत्र गयी और राजहार व माको होते हुए मुख्‍य अखाड़ा पहुंची. इस दौरान पूरा शहर जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से गुंजायमान हो गया. श्रीरामनवमी पूजा महासमिति के अध्‍यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि आगामी 27 मार्च को रामनवमी तिथि को अपराह्न दो बजे से महावीर मंदिर, थाना चौक स्थित मुख्‍य अखाड़ा में मंचीय कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा. इसकेे बाद तीन बजे से यहां से शोभा यात्रा निकाली जायेगी. शोभा यात्रा शहर के विभिन्‍न मार्गों से होते हुए काली मंदिर मोड़ तक जायेगी और इसके बाद मुख्‍य पथ से वापस आयेगी. इसके बाद रात्रि आठ बजे से शहर के बाजारटांड़ में कला कौशल प्रदर्शन और पुरस्‍कार वितरण किया गया. मंगलवारीय जुलूस में नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह, उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन के अलावा महासमिति के महामंत्री राजन तिवारी, अनिल सिंह, पंकज  तिवारी, मुकेश कुमार पांडेय, रितेश कुमार निक्‍कू, प्रमोद कुमार, विशाल कुमार, अंकित पांडेय, विवेक कुमार, उज्‍जवल कुमार, गौरव दास, सोनू सिंह, अश्‍विनी सिंह, विंद्र प्रजापति, रंजीत कुमार, सतीष कुमार, संतोष कुमार पिंटू, सुरेश प्रसाद समेंत काफी संख्‍या में लोग शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!