लातेहार। श्री संकट मोचन भवानी मंदिर, जुबली रोड के दूसरे वार्षिकोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे व अंतिम दिन बुधवार को भंडारा का आयोजन किया जायेगा. इससे पहले नौ कन्या पूजन की जायेगी. अनुष्ठान के दूसरे दिन वेदी पूजन और दुर्गा सप्तशति का पाठ किया गया. इस मौके पर बतौर मुख्य यजमान साकेत कुमार सप्तनीक मौजूद थे. जबकि वेदिक मंत्रोच्चारण अनिल मिश्रा ने किया.
इस मौके पर कीर्तन मंडली के द्वारा भजन व कीर्तन किया गया. बता दें कि संकट मोचन भवानी मंदिर के दूसरे वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम 23 मार्च को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ था. इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरूषों ने भाग लिया था. कार्यक्रम को सफल बनाने मेंं मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका, सचिव प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, साकेत कुमार, सुरेश प्रसाद, नीतिश कुमार, निर्दोष प्रसाद, जीतेंद्र प्रसाद, अनिल प्रसाद आदि सक्रिय हैं.