RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडबालुमाथ

रामनवमी को लेकर डीसी व एसपी ने की हाई लेवल मीटिंग

बालूमाथ (लातेहार)। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में बालूमाथ प्रखंड सभागार में बुधवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, संवेदनशील स्थलों की पहचान एवं प्रशासनिक तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई.
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी तैयारी सुनिश्चित करें. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने थाना प्रभारियों को सतर्क रहने का निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए. उन्होंने किसी भी प्रकार की अफवाह एवं असामाजिक गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए. बैठक में यह भी तय किया गया कि जुलूस के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा तथा आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा. जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है, कि वे अफवाहों से दूर रहें एवं प्रशासन का सहयोग करें, ताकि रामनवमी का पर्व भाईचारे और सौहार्द के वातावरण में मनाया जा सके. बैठक में अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश कुमार मण्डल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बालूमाथ विनोद रवानी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन सहित प्रखंड एवं अंचल स्तर के सभी संबंधित पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!