Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

रामनवमी में विधि-व्यवस्था दुरूस्‍त बनाये रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है: उपायुक्‍त 

लातेहार। उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता ने कहा कि रामनवमी के मौके पर जिले मेंं शांति व विधि व्‍यस्‍था दुरूस्‍त बनाये रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बुधवार को रामनवमी पर्व के अवसर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय नगर भवन में रामनवमी में प्रतिनियुक्‍त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफ कर रहे थे. इस दौरान उपायुक्त ने सभी दंडाधिकारियों को अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने एवं किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्‍होने सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. कहा कि सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी. उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों को जुलूस के पूर्व जुलूस मार्ग का निरीक्षण करते हुये संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही जुलूस के आगे, पीछे एवं जगह-जगह पर विडियोग्राफी करने का निर्देश दिया गया.  इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री गौरव ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को समय से प्रतिनियुक्त स्थलों पर पहुंच जाने का निर्देश दिया.  उन्होंने सभी थानों में रिजर्व पुलिस बल को हेल्मेट, बॉडी वियर इत्यादि के साथ तैयार रहने का निर्देश दिया, ताकि जरूरत के अनुसार उनका उपयोग किया जाए. संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस अवसर एसडीओ अजय कुमार रजक व विपिन कुमार दुबे के अलावा सभी एसडीपीओ, थाना प्रभारी व दंडाधिकारी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!