WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

देवी मंडप के वार्षिकोत्सव पर अखंड कीर्तन का आयोजन

भंडारा कल

लातेहार। शहर के बीचो-बीच स्थित अंबा कोठी देवी मंडप के वार्षिकोत्सव के मौके पर 25 मार्च की प्रातः 9:00 बजे से अखंड कीर्तन को शुभारंभ किया गया है. 24 घंटे तक चलने वाले इस अखंड कीर्तन का समापन 26 मार्च की सुबह 9:00 बजे होगा. इससे पहले मंदिर के वार्षिक उत्सव के मौके पर प्रात 7:00 बजे झंडा पूजन किया गया.

26 मार्च को सुबह 10:00 से वेदी पूजन किया जाएगा. इसके बाद पूर्वाहन 11:00 बजे से नौ कन्याओं का पूजन किया जाएगा एवं अपराह्न 1:00 बजे मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया जाएगा. आयोजन समिति के संतोष कुमार अग्रवाल एवं कन्हाई प्रसाद अग्रवाल ने इन सभी कार्यक्रमों में भाग लेने के अपील नगर वासियों से की है. आयोजन को सफल बनाने में मोती प्रसाद अग्रवाल, गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, संतोष अग्रवाल, कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, बनवारी प्रसाद, महेंद्र सिंह, रमेश प्रसाद, बैजनाथ प्रसाद, अनिल प्रसाद अग्रवाल, अमोल प्रसाद, चितरंजन प्रसाद, दीपक विश्‍वकर्मा, मुकेश प्रसाद सक्रिय है. . मंदिर में आकर्षक फूल और विद्युत सज्‍जा किया गया है. आयोजन को सफल बनाने के लिए नगर वासियों से तन, मन व धन से सहयोग करने की अपील की गयी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!