लातेहार। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग, भारत सरकार एवं विभागीय आदेशानुसार उपायुक्त लातेहार से प्राप्त निर्देश के आलोक में 25 मार्च को लातेहार जिला मुख्यालय में निर्माण कराया जा रहे हैं कंट्रोल रूम, लातेहार में बाल श्रमिक अधिनियम 1986 के अंतर्गत अभियान चलाया गया. उक्त स्थल से 10 बालिका श्रमिकों की विमुक्त कराया गया. । उक्त निर्माण कार्य एसए कंस्ट्रक्शन, रांची एवं पेटी ठेकेदार सनाउल अंसारी, तरवाडीह (लातेहार) के द्वारा कराया जा रहा था. उक्त के विरूद्ध मुकदमा दायर करने की कार्रवाई की जा रही है. निरीक्षण के दौरान दिनेश भगत (श्रम अधीक्षक लातेहार) सुमित कुमार (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी लातेहार) श्रम कार्यालय के रंजीत कुमार, विजय सिंह, शिवम, बाल कल्याण समिति लातेहार के आशा तिग्गा और कुंदन गोप, वेदिक सोसायटी के प्रेम प्रकाश एवम चाइल्ड लाइन के जया कुमारी, अनुज तिग्गा आदि मौजूद थे.