WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडबालुमाथ

 भीषण सड़क हादसे मे कार सवार युवक की मौत, विरोध में सड़क जाम

भतीजा गंभीर रूप से घायल 

बालूमाथ (लातेहार)। राष्ट्रीय राजमार्ग 22 मुख्य मार्ग पर बुधवार को बालूमाथ के टमटमटोला (पांकी मोड़) के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि मृतक युवक के भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. जिस कारण आवागमन बाधित हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चतरा जिला मुख्यालय के शहादत चौक (बिंड मोहल्ला) निवासी मो. जुल्फेकार (30 वर्ष), पिता एकराम ड्राइवर अपने भतीजे के साथ कार से रांची से चतरा जा रहे थे. इसी दौरान बालूमाथ थाना क्षेत्र के टमटमटोला (पांकी मोड़) के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक हाईवा के पीछे जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मो. जुल्फेकार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे में मृतक का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि दुर्घटना में उसका एक पैर टूट गया है. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया है.  दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने टमटमटोला के पास सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से उचित कार्रवाई तथा सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. सूचना मिलने पर बालूमाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे खड़े हाईवा के पीछे से कार टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ है . पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!