लातेहार
ब्रहृमकुमारीज हमें जीवन जीने की कला सीखा रही है: महेश सिंह


उन्होेने कहा कि उन्हें यहां आना हमेशा अच्छा लगता है. यहां से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है. नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री रंजन ने भी संस्था के कार्यों की सराहना की. संस्था संचालिका बीके अमरमणी ने बताया कि दादी जानकी का जीवन सादगीपूर्ण था. संस्था की मुख्य प्रशासिका होने के बावजूद वह हमेशा सरल रहती थी और लोगों हमेशा सरल रहने के लिए प्रेरित करती थी. हमें उनके आदर्श व उपदेश को आत्मसात करना चाहिए.
मौके पर बतौर राजधनी प्रसाद यादव व सरयु प्रसाद सिंह ने भी कहा कि संस्था के द्वारा संस्कार युक्त समाज का निर्माण किया जा रहा है. यहां के स्वयसेवक समाज के लिए मार्गदशक के रूप काम करते हैं. मंच का संचालन बीके चंद्रेश ने किया. कार्यक्रम में बीके प्रीति, सुमन, सोनम, रंजु, अनिता ,रामशिला, किरण, बसंती, चंद्रेश, कृष्णा, रमेश, राजेंद्र समेंत कई लोग मौजूद थे. .