लातेहार। शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र के बाज़कुम ग्राम स्थित देवी मंडप से रामनवमी के मौके पर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें काफी संख्या में महिला व पुरूषों ने भाग लिया. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में नदी का पवित्र जल भरा गया और पूजा अर्चना प्रारभ की गयी. 26 मार्च की रात्रि चर्चित कलाकारों के द्वारा चैता का आयोजन किया जायेगा. जबकि 27 मार्च को अपराह्न 12 बजे से देवी मंडप परिसर में भंडारा का आयोजन किया जायेगा. इसके बाद शाम चर बजे से रामनवमी जुलूस निकाली जायेगी. जुलूस देवी मंडप से निकल कर नवरंग चौक अखाड़ा में झंडा सम्मेलन करेगी. यहां देवी मंडप अखाड़ा के सदस्यों के द्वारा कला कौशल का प्रदर्शन किया जायेगा. आयोजन समिति के आयुष ने इस मौके पर भाग लेने की अपील बाचकुम वासियों से की है.