WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

दुर्गा वाहिनी व बजरंग दल ने निकाली शोभा यात्रा

लातेहार। रामनवनी के मौके पर विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में दुर्गावाहिनी एवं बजरंग दल द्वारा रामनवमी शोभायात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा शहर के श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर परिसर से प्रारंभ हुआ. इसके बाद शोभा यात्रा थाना चौक पहुंची. इसके बाद शहर के मुख्‍य पथ होते हुए काली मंदिर मोड़ तक गयी. इसमें  बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा एवं मातृशक्ति ने भाग लिया. शोभा यात्रा के दौरान पूरे नगर में जय श्री राम के जयघोष से गुंजायमान हो गया. पूरा शहर भगवा ध्वज से पट गया है. इस अवसर पर दुर्गावाहिनी की अंकिता कुमारी, नमिता कुमारी, रुचि कुमारी, कोमल कुमारी समेंत सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया. जबकि  बजरंग दल की ओर से जिला अध्यक्ष श्याम अग्रवाल, गौरव  महलका, विष्णु सोनी, विशाल विश्वकर्मा, सचिन अग्रवाल आदि शाामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!