RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडबालुमाथ

मगध संघमित्रा क्षेत्र ने आठ सरकारी स्कूलों में स्टेम लैब स्थापित किया

बालूमाथ (लातेहार)। सीसीएल के मगध संघमित्रा क्षेत्र ने सामाजिक निगमित दायित्व के तहत क्षेत्र के आठ सरकारी स्कूलों में स्टेम लैब स्थापित किया है.  यह कार्य शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) के अधीन एक पीएसयू एड्सिल के माध्यम से किया गया है. शनिवार को कोयद पंचायत के सोपाराम मिडिल स्कूल में स्टेम लैब का उद्घाटन मगध-संघमित्रा के महाप्रबंधक चितरंजन कुमार के द्वारा किया गया. इस अवसर पर कोयद पंचायत के मुखिया किसुन राम, जिला परिषद सदस्य सुभाष यादव, स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल पाठक, संघमित्रा ओसीपी के परियोजना अधिकारी डीके सिंह, मगध-संघमित्रा क्षेत्र और कार्यान्वयन एजेंसी के अधिकारी व कर्मचारी तथा ग्रामीण उपस्थित थे. इस अवसर पर महाप्रबंधक ने छात्रों से बातचीत की और उन्हें व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए इस लैब का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!