लातेहार। प्रखंड सहायक आचार्य कमिटि का पुर्नगठन किया गया है. जिला स्टेडियम में आयोजित एक बैठक में लातेहार प्रखंड कमिटि का गठन किया गया. मौके पर बतौर पर्यवेक्षक मनीष कुमार, जय कालीनाथ शाहदेव व कुंज बिहारी मौजूद थे. सर्वसम्मति से लातेहार प्रखंड अध्यक्ष बिनोद कुमार यादव और सचिव चक्रवर्ती कुमार सिंह को बनाया गया है. जबकि उपाध्यक्ष कुमारी अजय तिवारी व कोषाध्यक्ष दशरथ सिंह खरवार को बनाया गया. संरक्षक अतिक्कुर रहमान, संयोजक अनिल उरांव और मीडिया प्रभारी जीतेंद्र कुमार सिंह को बनाया गया है. कार्यकारिणी सदस्यों में माधुरी कुमारी व अनामिका कुमारी को शामलि किया गया है. बैठक में जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, दिव्य जैस्मीन खाका, कमलेश प्रसाद यादव, अपर्णा रॉय, संतोष भेंगरा, अनुज कुमार, रूपेश प्रसाद और उदय यादव समेंत कई सहायक आचार्य मौजूद थे.