WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

प्राथमिक विद्यालय हुण्डरु के बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

 लातेहार। सदर प्रखंड के राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय, हुण्डरू के बच्चों ने ओरमांझी चिड़ियाघर मछली घर का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस भ्रमण में बच्चों ने विभिन्न पशु पक्षियों को मूर्त रूप में देखा बाघ शेर चीता मगरमच्छ मोर शुतुरमुर्ग आदि पशु पक्षियों को देखकर बच्चे काफी उत्साहित थे. इस भ्रमण में विद्यालय के प्रधानाध्यापक हीरा प्रसाद यादव ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है. शिक्षक संजीव कुमार चंद्र ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार होता है. शिक्षक प्रमोद कुमार पांडे ने कहा कि किसी भी पशु पक्षी या स्थान का मूर्त रूप में अवलोकन करना बच्चों के लिए ज्यादा लाभकारी है. इस भ्रमण में विद्यालय की रसोइया उषा देवी मीना देवी, लक्ष्मी कुमारी अमित कुमार, शिवानी कुमारी, रीना कुमारी, अंजली कुमारी, अमन कुमार, विनीत कुमार, चंदन कुमार, सोनाली कुमारी और नामसम कुमारी आदि बच्चे शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!