Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

री-एडमिशन के नाम पर वसूली करने के विरोध में अभिभावकों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा

लातेहार। नीजि विद्यालयों में री-एडमिशन के नाम पर कथित रूप से अवैध वसूली के खिलाफ स्‍थानीय अभिभावकों ने उपायुक्‍त, लातेहार को संबोधित एक ज्ञापन जिला शिक्षा अधीक्षक, लातेहार को सौंपा है. ज्ञापन में कहा गया कि लातेहार जिला मुख्‍यालय में संचालित नीजि विद्यालयों में री-एडमिशन के नाम पर अवैध रूप वसूली की जा रही है. वैसे अभिभावक जो री-एडमिशन का भारी भरकम शुल्‍क देने में सक्षम नहीं हैं, वे कर्ज आदि ले कर अपने बच्‍चो का री-एडमिशन विद्यालयों में नामांकन करा रहे हैं. अभिभावकों ने उपायुक्‍त से मुलाकात की और इस समस्‍या से अवगत करा्या. अभिभावकों ने इस दिशा में पहले करने का आग्रह उपायुक्‍त से किया, ताकि री-एडमिशन के नाम पर की जा रही अवैध वसूली बंद हो सके और असमर्थ माता पिता भी अपने बच्‍चों को शिक्षा दिला सकें. ज्ञापन सौंपने वालों में अभिभावकों मे एस रंजन सोनी, आशीष कुमार सोनी, चंद्रप्रकाश सोनी, रंधीर सिंह, विनोद पांडेय, आकाश जायसवाल, राजकुमार अग्रवाल, राजकुमार सिंह व अमीत शौंडिक आदि का नाम शामिल है.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!