lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक और अभिभावक दोनों की समान भूमिका: प्राचार्य

लातेहार। डीएवी पब्लिक स्कूल लातेहार में आज सत्र 2025–26 की वार्षिक परीक्षा परिणाम की औपचारिक घोषणा की गई. इस अवसर पर शिक्षक एवं अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. मौके पर छात्रों के शैक्षणिक विकास, अनुशासन एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. सभी कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची अलग से तख़्त पर प्रकाशित की गई. नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों के लिए कक्षाओं को विशेष रूप से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. जिससे छोटे बच्चों में भी खास उत्साह देखा गया. प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं. विद्यालय के नामांकन प्रभारी सूरज कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 6 अप्रैल 2026 से नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 की शुरुआत की जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है तथा अभिभावकों से समय पर नामांकन कराने की अपील की. परीक्षा प्रभारी राकेश रंजन तिवारी ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि परीक्षा केवल एक पड़ाव है, असली सफलता निरंतर प्रयास और सीखने की प्रक्रिया में निहित है. उन्होंने छात्रों को आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. जिसमें विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!