WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंड

हाथो की मेंहदी छूटी भी नहीं थी और दुनिया से विदा हो गयी गुड़‍िया

लातेहार। गु‍ड़‍िया देवी को उसके मायके वालों ने बड़े अरमान के साथ से राहुल साहू के साथ विवाह कराया था. पूरे रीति रिवाज और दान दहेज देकर घर से विदा किया था, लेकिन उन्‍हें क्‍या पता था कि हाथों की मेंहदी छूटने से पहले ही उसकी मौत हो जायेगी. इस घटना के बाद गु‍ड़‍िया का पूरा परिवार सदमे में है. उन्‍हें विश्‍वास नहीं हो रहा है कि एक महीने जिस गु‍ड़‍िया को विवाह कर घर से विदा किया था अब वह दहेज लोभियों के कारण इस दुनिया से विदा हो गयी है. घटना जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र के ओकेया गांव की है. लोहरदगा जिले के कूड़ु निवासी गुड़िया देवी (23) की शादी पिछले 26 फरवरी को बालूमाथ थाना क्षेत्र के ओकिया गांव निवासी राहुल साहू के साथ हुई थी. शादी के एक माह बाद ही 29 मार्च की रात को गुड़िया देवी की संदेहास्‍पद स्थिति में मौत हो गई.  गु‍ड़‍िया की मां ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए उसके पति और ससुराल वालों की ओर से प्रताड़ित किया जाने लगा था. उन्‍होने ही गला दबा कर उसकी हत्‍या कर दी है. दूसरी ओर गु‍ड़‍िया के ससुराल वालों का कहना है कि उसने फांसी लगा कर आत्‍महत्‍या कर ली है. सूचना मिलने पर पुलिस ने गु‍ड़‍िया देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों ने आवेदन दिया है. आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

पोस्‍टमार्टम में रूपये लेने का आरोप 

मृतका के मामा ने आरोप लगाया कि मृतका के शव का पोस्‍टमार्टम करने के लिए उनसे 15 सौ रूपये लिए गये. जब इस बात की जानकारी झामुमो जिला प्रवक्‍ता सुशील यादव को मिली तो अस्‍पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. उन्‍होने इसकी जांच कराने की मांग सिविल सर्जन व अस्‍पताल उपाधीक्षक से की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!