latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधलातेहार

हजारीबाग की दर्दनाक घटना पर भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश, दोषियों को फांसी की मांग

लातेहार। जिला भाजपा महिला मोर्चा ने हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंबा गांव में हुई नाबालिग बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या की घटना को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है. महिला मोर्चा की अध्‍यक्ष शीला देवी के नेतृत्‍व में भाजपा महिला मोर्चा के महिलाओं ने सोमवार को  महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्त लातेहार को सौंपा है. ज्ञापन में दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की गई है. महिला मोर्चा ने कहा कि 24 मार्च को 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई यह घटना अत्यंत हृदय विदारक है. इस घटना में अपराधियों ने क्रूरता की सारी सीमाएं पार कर दीं. घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होना झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है. महिला मोर्चा ने राज्य सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है और  कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में प्रशासन विफल रहा है. उन्‍होने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की. मौके पर भाजपा अध्यक्ष बंसी यादव, पूर्व जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, नगर उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन, पिंटू रजक, गोविंद प्रसाद, अवधेश चंद्रवंशी, ध्रुव पांडेय, व रानी देवी सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button