लातेहार। जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय आगामी दो अप्रैल से प्रात:कालीन हो जायेगा. इस दौरान विद्यालय सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित होगा. विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती ने बताया कि छात्रों को विद्यालय पहुंचने का समय सुबह 06.30 बजे होगा. जबकि प्रार्थना सुबह 06.50 बजे से प्रारंभ होगा. उन्होने निर्धारित समय पर अपने बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील उनके अभिभावकों से की है. कहा कि विद्यालय में 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति होने पर वार्षिक परीक्षा में बैठने नहीं दिया जायेगा. उन्होने अपने बच्चों को सुबह स्नान करा कर व साफ यूनिफार्म में भेजने की बात कही है. उन्होने कहा कि आने वाले दिनों में गरमी और बढ़ेगी, ऐसे में अपने बच्चो को सुबह कुछ खिला कर व लंच व पानी का बोतल दे कर ही विद्यालय भेजें.