WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

बच्‍चों के विकास में घर की अग्रणी भूमिका: ज्‍योति चौधरी

लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ में मंगलवार को तीन दिवसीय आवासीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला का समापन किया गया. इस मौके पर विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति की अध्यक्ष ज्योति चौधरी, सदस्य दिनेश महलका व प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी आदि दीप प्रज्‍जवलित किया. मौके पर सरस्‍वती वंदना की गयी. इस अवसर पर अध्‍यक्ष श्रीमती चौधरी ने कहा कि बच्चों के विकास में घर की भूमिका अग्रणी होती है. विद्यालय बच्चों के विकास का दूसरा आधार है. उन्‍होने कहा कि विद्यालय में बच्चों को समृद्ध वातावरण मिले, इसके लिए हम सबों को सामुहिक रूप से प्रयास करना चाहिए. कहा कि घर और विद्यालय के बीच सांमज्‍य बनाना आवश्‍यक है.  वार्षिक आचार्य कार्यशाला में कुल 13 सत्र आयोजित किये गये. इसमें 32 आचार्य और 13 कर्मचारियों ने भाग लिया. पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमारद ने कहा कि कार्यशालाओं में भाग लेने से कार्य में दक्षता आती है. सचिव राजीव रंजन पांडेय ने कार्यशाला मे बतायी गयी बातों को अमल में लाने की अपील आचार्यों से की.  कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक अनिल कुमार ठाकुर ने भी कार्यशाला की महता पर प्रकाश डाला और कहा कि ऐसे आयोजनों में बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्‍त होता है.  इस अवसर पर विभाग पर्यावरण संयोजक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पलामू विभाग धर्मेंद्र कुमार जायसवाल, जिला प्रचारक लातेहार सतीश किशोर व अध्यक्ष मातृ भारती रितु रानी आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!