झारखंड
प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त लेने वाले 12 लाभुकों को रिकवरी नोटिस जारी


इसके तहत प्रथम किस्त के रूप में ₹40,000 की राशि लाभुकों के खाते में भेजी जा चुकी है. इसके बावजूद अब तक कई लाभुकों द्वारा आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है और न ही इस दिशा में कोई रुचि दिखाई जा रही है. नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि तीन दिनों के अंदर आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता है, तो लाभुकों को उनके खाते में भेजी गई राशि प्रखंड नजारत में जमा करानी होगी. जिन लाभुकों को नोटिस जारी किया गया है उनमें सुनीता देवी, वरुण साव, विराजो देवी, चरकी देवी, सोमर भुईयां, पूजा देवी, सुषमा देवी, पियसवा देवी, महेंद्र भुइयां, बबीता देवी, सावित्री गुप्ता और सोनी देवी सहित कई लोग शामिल हैं.