WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडबरवाडीह

दो पीसीसी सड़क निर्माण के लिए विधायक व जिप सदस्य ने किया भूमि पूजन

The MLA and Zila Parishad member performed the groundbreaking ceremony for the construction of two PCC roads.

कार्य में अनियमितता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी : रामचंद्र सिंह

बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह प्रखंड के छेचा एवं अहिरपुरवा गांव में करीब 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण पीसीसी सड़क निर्माण योजनाओं का रविवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया. भूमि पूजन कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह एवं जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहें. पहली योजना के तहत छेचा पंचायत के पियाह टोला में लंबे समय से प्रस्तावित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई. सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने और कार्य प्रारंभ होने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया. भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया. ग्रामीण कुंदन यादव, अशोक यादव, बिगन यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में वर्षों से सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती थी. सड़क निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को राहत मिलेगी तथा गांव का संपर्क बेहतर होगा. इसके बाद विधायक रामचंद्र सिंह एवं जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी ने प्रखंड मुख्यालय पंचायत अंतर्गत अहिरपुरवा में श्मशान घाट से मस्जिद तक बनने वाली पीसीसी सड़क का भी भूमि पूजन किया. ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण मार्गों का निर्माण कर विकास की रोशनी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से लंबित एवं अधूरी विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा सके. वहीं जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में जिला परिषद मद के साथ-साथ विधायक के सहयोग से लगातार विकास योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है. इससे आम लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है और क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर उभर रही है. वहीं मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज, थाना प्रभारी अनुराग कुमार, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह (पिंटू), बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, विजय बहादुर सिंह, अनिल कुमार सिंह, शिवानंद तिवारी, रविंद्र राम, नरेश यादव, अवधेश मेहरा, शमसूल अंसारी, अनवर अंसारी, उपमुखिया राणा प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!