WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

महुआडांड़ (लातेहार)। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को महुआडांड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सुलेमान मुंडारी ने की. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूजा कुमारी, प्रखंंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा, पुलिस निरीक्षक पीर मोहम्मद व थाना प्रभारी मनोज कुमार समेंत कई संप्रदाय के लोग शामिल थे.  एसडीओ सुलेमान मुंडरी ने सभी अखाड़ा समितियों से निर्धारित मार्ग का पालन करते हुए जुलूस निकालने की अपील की. उन्होंने कहा कि निर्धारित मार्ग से जुलूस निकालने पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी बेहतर ढंग से की जा सकेगी. उन्होंने सभी समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने का आग्रह किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार बैठा ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें. उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर प्रशासन और पुलिस की विशेष नजर रहेगी.   थाना प्रभारी मनोज कुमार ने अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों से मोहर्रम के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं जुलूस संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की_.  बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद,प्रखण्ड सांसद प्रतिनिधि भुनेश्वर सिंह,हिन्दू महासभा अध्यक्ष मनोज जयसवाल, जम्मा मस्जिद सदर इमरान खान, मोहर्रम कमिटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद, उपाध्यक्ष सद्दाम आलम, बिहारी जयसवाल, मोहन यादव नूरुल हसन अंसारी, फहीम खान, आजाद अहमद खाजिमुद्दीन खान, परवेज आलम इस्तियाक हाशमी, लाडले खान,परवीन कुजूर,सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.

 

 

 

 

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!