लातेहार
उत्तम कुमार विश्वविद्यालय सचिव बनाये गये
झारखंड छात्र मोर्चा ने विश्वविद्यालय कमिटी का किया विस्तार


उत्तम कुमार ने कहा कि उन जैसे सामान्य कार्यकर्ता को संगठन के द्वारा जिस भरोसे,उम्मीद और आशा के साथ विश्वविद्यालय सचिव का दायित्व सौंपा गया है, उस भरोसे पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेगें. आगे उन्होंने कहा छात्रों की समस्या को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी, विश्वविद्यालय स्तर पर हो रहे छात्रों के परेशानियों को दूर करने के लिए झारखंड छात्र मोर्चा हर संभव प्रयास करेगी.
श्री कुमार को उन्हें बधाई देने वालों में लातेहार झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, लातेहार छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र भगत, पलामू छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित पाठक, गढ़वा छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष निशांत चतुर्वेदी, चंदन यादव, कलाम अंसारी, अभिषेक कुमार, अमित कुमार समेत डिग्री कॉलेज मनिका के कई कार्यकर्ता शामिल हैं.