लातेहार। एक कलयुगी पिता ने अपने ही बेटे की चाकू से वार कर हत्या कर दी. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. घटना जिले के मनिका थाना क्षेत्र क रांकी कला पंचायत क उचवाबाल ग्राम की है. जानकारी के अनुसार उचवाबाल ग्राम निवासी बिनेश्वर परहिया का शुक्रवार की रात्रि अपने पुत्र सीताराम परहिया से घरेलु विवाद में कहासुनी हो गयी. बात इतनी बढ़ गयी कि बिनेश्वर ने चाकू निकाल कर सीताराम पर कई वार कर दिये. गांव के ही दो लोग सुदेश परहिया और राजू परहिया बीच बचाव भी करने गये. इसमें सुदेश परिहया के हाथ में भी चाकू लग गया और वह घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी मनिका थाना को दी. जानकारी मिलने पर मनिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने रात में ही आरोपी पिता बिनेश्वर परहिया को गिरफ्तार कर लिया. सुदेश परहिया का इलाज कराया गया. वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेेजा गया.