लातेहार
आगे बढ़ने के लिए संघर्ष जरूरी है: केएन त्रिपाठी


श्री त्रिपाठी ने आगे कहा कि आज पूरे प्रदेश में अव्यवस्था का आलम है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक रामनाथ चंद्रवंशी व इश्वरी मेहता ने भी समिति के दिवगंत नेताओं को याद किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के जिला संयोजक मुरली प्रसाद ने कहा कि आज लातेहार जिला 25 वर्ष का हो गया. जिला निर्माण में पूरे लातेहार वासियों के लिए एक उपलब्धी है. वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार ने संबोधित करते हुए जिला निर्माण संघर्ष समिति स्व यमुना प्रसाद को याद किया और उन्हें कहा कि जिला बनाने में दिवगंत प्रसाद का भी अहम योगदान रहा.
कार्यक्रम को त्रिभवुन पांडेय, गोपाल प्रसाद व सुभाष प्रसाद ने भी संबोधित किया. इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में लातेहार जिला निर्माण में भाग लेने वाले लोगों को सम्मानित किया गया. मौके पर मंच का संचालन प्रमोद कुमार पांडेय ने किया. इस अवसर पर अशोक कुमार सिंह, बिल्लू भास्कर, राजेश चंद्रवंशी, प्रवीण दास, गौरव दास, उत्तम कुमार, भोला खान, दया पांडेय, विवेेक चंद्रंवशी आदि मौजूद थे.