latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधलातेहार

तीन मौत: दो की डैम में डुबने से हुई मौत, एक ने लगायी फांसी

लातेहार। शनिवार की शाम जिेल के छिपादोहर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के डैम में डूबने से दो लोगों की मौत हो गयी. इनमें से एक का शव शनिवार को एवं एक शव रविवार को बरामद किया गया. मृतकों की पहचान विशाल परहिया( 18), पिता उपेंद्र परहिया (छिपादोहर) व मनोज परहिया (32) (बरवाडीह, नटवाबर) के रूप की गयी है. जानकारी के अनुसार कुचला गांव में सरहुल पर्व का आयोजन था. इसी दौरान शाम में दोनों युवक डेम में नहाने के लिए गए थे. नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. काफी देर तक बाहर नहीं आने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई। खोज के दौरान विशाल परहिया का शव डेम से बरामद कर लिया गया. घटना की सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना प्रभारी यकीन अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दूसरे युवक की तलाश शुरू कर दी. रविवार सुबह ग्रामीणों की मदद से पुनः सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें मनोज परहिया का शव भी बरामद कर लिया गया.
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं सदर थाना क्षेत्र के हेठ पोचरा ग्राम में 40 वर्षीय इकबाल अंसारी पिता नईम अंसारी ने पेड़ में फांसी लगा कर आत्‍महत्‍या कर ली. उसका शव रविवार को महुआ के पेड़ में झूलता पाया गया. आत्‍महत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्‍जे में ले कर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस जांच में जुट गयी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button