Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

सेवानिवृत शिक्षिका के बंद आवास के स्मार्ट बिजली मीटर का बिल 82,522 रुपया

लातेहार। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद कई घरों अधिक बिजली बिल आने की शिकायत लगातार प्राप्त हो रही है. ताजा मामला शहर के किनामाड़ ग्राम में आया है. यहां सेवानिवृत वरिष्ठ शिक्षिका मालती देवी (85) के आवास में लगे स्मार्ट बिजली मीटर का बिल 82,522 रुपया आया है. ज्ञात हो कि मालती देवी अपने आवास में नहीं रहती हैं. वह अपनी पुत्री के आवास में उनके साथ रहती हैं. उनके पुत्र जमशेदपुर में कार्यरत हैं. उनके अपने आवास में ताला बंद रहता है. कभी कभार उनके पुत्र आते हैं तब उनका आवास खुलता है. इस प्रकार उनके घर में बिजली का उपयोग बहुत ही कम होता है. बावजूद इसके बंद घर का बिजली का बिल 82,522 रुपया दिया गया है. आरोप है कि बिना स्थल गए और बिना मीटर रीडिंग किए ही 82,522 रुपए बिल का बिजली विभाग के द्वारा दिया गया है. श्रीमती मालती देवी ने बताया कि उन्होंने अंतिम बिजली बिल भुगतान 27 अप्रैल 2025 को ऑनलाइन 421 रुपए का किया था. उन्होंने बताया कि बिल विसंगति की सूचना और जांच हेतु उनके पुत्र के द्वारा साक्ष्य सहित विभाग को आवेदन दिया गया है लेकिन अभी तक इस कार्य में कोई प्रगति नहीं हुई है. बिजली विभाग की तकनीकी त्रुटि के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है. कहा कि इस मानसिक तनाव में यदि उनकी तबियत बिगड़ती है तो इसका जिम्मेवार कौन होगा. उन्होंने विभाग से इस मामले के जांच और अविलंब निष्पादन की मांग की है.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!