Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

एकल अभियान के प्रशिक्षण में आचार्य व कार्यकर्त्ता ऐप की जानकारी दी गयी

 लातेहार। एकल अभियान अंचल लातेहार का एक प्रशिक्षण वर्ग जिला कार्यालय में आयोजित किया गया. प्रशिक्षण के प्रथम चरण में दक्षिण झारखंड प्रशिक्षण प्रमुख अर्जुन सिंह ने आचार्य और कार्यकर्ता ऐप की जानकारी दी. उन्‍होने कार्यकर्ताओं का पंजीकरण और प्रोफाइल अपडेट करने की जानकारी दी और बताया कि प्रतिदिन गतिविधियों की रिर्पोटिंग करना है. उन्‍होने प्रशिक्षण सामग्री और निर्देश प्राप्त करने तथा अभियान से जुड़ी नवीनतम जानकारी और सूचनाएं देखने की जानकारी दी. आचार्यों को संबोधित करते श्री सिंह ने बताया कि आचार्य ऐप के माध्‍यम से गांवों शिक्षा एवं सेवा गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकता है. उन्‍होने बताा कि दोनो ऐप डिजिटल माध्यम से एकल अभियान को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. मौके पर अंचल अभियान प्रमुख अवध किशोर यादव, अंचल कार्यालय प्रमुख राहुल कुमार, अंचल गति‍विध‍ि प्रमुख व सभी संच टोली के सदस्‍य मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!