lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
नगर पंचायतलातेहार

नगर पंचायत अध्‍यक्ष ने सड़क से 20 फीट जगह छोड़ कर दुकान लगाने की अपील की

लातेहार। नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह ने सोमवार को शहर के बाइपास रोड में धर्मपुर के पास स्थित सब्‍जी मार्केट का जायजा लिया. दरअसल नगर पंचायत अध्‍यक्ष श्री सिंह को शिकायत मिली थी कि धर्मपुर सब्‍जी मार्केट के पास सब्‍जी और फल विक्रेताओं के द्वारा सड़कों पर ही ठेला और खोमचा लगा दिये जाने से न सिर्फ सड़क का अतिक्रमण हो रहा है वरन यहां अक्‍सर सड़क जाम की स्थिति बन रही है. सड़कों पर ही साईकिल और मोटरसाइकिल लगा देने से वाहनों के आवागमनों में परेशानी हो रही है. सब्‍जी मार्केट का निरीक्षण करने के दौरान नगर पंचायत अध्‍यक्ष ने सड़कों पर फल व सब्‍जी बेेेेचने वाले दुकानदारों से सड़क से कम से कम 20 फीट पीछे अपने दुकानें लगाने की अपील की. कहा कि ऐसा करने से उनकी दुकान भी लगी रहेगी और सड़क जाम भी नहीं होगा. खाली एरिया को पार्किंग के रूप में इस्‍तेमाल किया जा सकता है. उन्‍होने धर्मपुर मोड़ व पोस्‍ट आफिस के पास सब्‍जी और फल बेचने वाले दुकानदारों से भी वहां अपनी दुकान  नहीं लगा कर सब्‍जी मार्केट में अपनी दुकानों लगाने की अपील की. उन्‍होने नगर को स्‍वच्‍छ व सुंदर बनाने की दिशा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया और कहा कि सामुहिक प्रयास से ही लातेहार को स्‍वच्‍छ, स्‍वस्‍थ्‍य, सुंदर व विकसित किया जा सकता है. मौके पर नगर प्रबंधक लक्ष्‍मी जया भगत व राजकुमार वर्मा के अलावा गौरव दास, रितेश कुमार निक्‍कू, पंकज यादव व सोनू सिंह आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!