maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंड

दशगात्र शेड में पानी की समुचित व्‍यवस्‍था नहीं होने से परेशानी

लातेहार। जिला मुख्‍यालय के बाजारटांड़ स्थित दशगात्र शेड ( स्‍थल) मे पानी की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था नहीं होने के कारण यहां आने वाले लोगो को काफी परेशानियोंं का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार किसी शव के अंतिम संस्‍कार के बाद दशगात्र स्‍थल में कई प्रकार के विधान किये जाते हैं. इसमे घर के पुरूष सदस्‍य सामुहिक रूप से भाग लेते हैं और स्‍नान आदि कर पारंपरिक विधान से कर्म करते हैं. लेकिन यहां पानी की व्‍यवस्‍था नहीं होने के कारण लोगो को स्‍नान आदि नित्‍य कार्य मे परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है. रविवार को दशगात्र स्‍थल में क्रिया क्रम करने गये थाना चौक के रंजीत कुमार ने बताया कि उनके दादा बिंदु साव का निधन गत दिनों हो गया है. वे प्रतिदिन दशगात्र स्‍थल में क्रियाकर्म के विधान को पूरा करने आते है, लेकिन यहां पानी की समुचित व्‍यवस्‍था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्‍होने बताया कि यहां एक चापाकल अवश्‍य है, लेकिन वह मृतप्राय है. कई बार हैंडल करने के बाद पानी निकलता है. ऐसे मे लोगों को यहां स्‍नान करने में परेशानी होती है. स्‍थानीय लोगों ने नगर पंचायत से यहां सप्‍लाई नल का कनेक्‍शन एवं जलमीनार की व्‍यवस्‍था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सहुलित हो सके.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!