लातेहार। बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार के सभागार में दो अगस्त को “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया. आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्राचार्य बैजनाथ पाल ने इस अभियान पर प्रकाश डाला और सभी को अवगत कराया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी जी ने नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए सभी को शपथ दिलाई. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा को नष्ट कर रहा है. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की. इस अवसर पर लातेहार नगर पंचायत के अध्यक्ष महेश सिंह ने भी कहा कि नशा से सिर्फ एक परिवार नहीं बल्कि एक समाज और राष्ट्र प्रभावित होता है. मौके पर जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम साहू,जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश, एनआईसी कार्यालय के प्रभारी ओमेन्द्र कुमार, महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता, विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक संगीता कुजूर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. सभी ने उपस्थित लोगों के बीच जागरूकता हेतु अपने विचार रखे. जिला के एनएसएस नोडल पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि महाविद्यालय के लिए यह गौरव की बात है कि इस महाविद्यालय को माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ लाइव जुड़ने का अवसर मिला. उन्होंने एनआईसी की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया. इस अवसर प्रो पीके तिवारी, नरेश पाण्डेय, शहरि सिंह, रवीन्द्र कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, चंदन कुमार, अनुपम मिश्रा, संजीत कुमार, बृजकिशोर प्रसाद, मोहन लाल, विकास, धीरज, इशरत बानो तथा महाविद्यालय के अन्य कर्मी के अलावा एनएसएस स्वयंसेवक आयुष चौधरी, देवेन्द्र कुमार सिंह, तौकीर अंसारी, अनीता कुमारी आदि शामिल थे. पकार्यक्रम का समापन सचिव अंजू गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया.