Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

डीसी ने बिना उपस्थिति दर्ज किये वेतन लेने वाले शिक्षकों से राशि रिकवरी करने का दिया आदेश

संबंधित डीडीओ को निलंबित व प्रपत्र क गठित करने का दिया निर्देश

लातेहार। उपायुक्‍त ने बिना उपस्थिति दर्ज कराये वेतन लेने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. उन्‍होने ऐसे शिक्षकों से भुगतान की गयी राशि की रिकवरी करने निर्देश दिया है. सोमवार को  उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में उपायुक्त ने  ई- विद्या वाहिनी पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति की जांच की. इसमें पाया गया कि कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं जिनकी उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज नहीं है. बावजूद इसके उनका वेतन निर्गत कर दिया गया है. उपायुक्‍त ने इस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित प्रधानाध्यापक सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों (डीडीओ) के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई एवं विरुद्ध प्रपत्र ‘क’ गठित करने का निर्देश दिया. उपायुक्‍त ने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्‍होने कोषागार वाहक के विरुद्ध भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि  भविष्य में शिक्षक उपस्थिति का सत्यापन करने के बाद ही वेतन भुगतान करें. इसमें किसी प्रकार की अनियमिता बरदास्‍त नहीं की जायेगी. उपायुक्त ने आधार कार्ड एवं अपार कार्ड निर्माण की प्रगति के दौरान सभी लंबित मामलों का निष्पादन कर आगामी  30 अप्रैल तक आधार कार्ड एवं अपार कार्ड जेनरेशन का कार्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश डीइओ व डीएसई को दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन के अलावा जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!