Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

डीवीसी तुबेद कोल माइंस का द्वितीय त्रिपक्षीय बैठक संपन्न

लातेहार। डीवीसी के तूबेद कोल माइंस, लातेहार के द्वारा 06 अप्रैल को रांची में द्वितीय त्रिपक्षीय बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में डीजीएमएस (दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र), डीवीसी प्रबंधन, विभिन्न निदेशकगण एवं श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। डीजीएमएस के डीडीजी श्याम सुंदर प्रसाद का स्वागत डीवीसी के सदस्य (तकनीकी) एवं नामित स्वामी स्वपेंदु कुमार पांडा द्वारा किया गया. तत्पश्चात ईडी (माइनिंग) अमितांजन नंदी द्वारा उपस्थित निदेशकों का स्वागत किया गया. बैठक में डीजीएमएस के वरिष्ठ अधिकारियों, जैसे कि राकेश रमेश्वर मिश्रा (डीएमएस, चाईबासा क्षेत्र), संकरसना बेहरा (डीएमएस, मैकेनिकल), के.एम. रेड्डी (डीएमएस, इलेक्ट्रिकल) एवं सुधीर आर (डीडीएमएस, माइनिंग) की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्ज्वलन एवं डीजीएमएस एंथम के साथ औपचारिक शुरुआत की गई. इसके उपरांत डीवीसी तूबेद कोल माइंस के एजेंट एवं वरिष्ठ महाप्रबंधक अरविंद कुमार ठाकुर द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया. खनन उद्योग में अपने प्राणों की आहुति देने वाले श्रमिकों की स्मृति में एक मिनट का मौन भी रखा गया. बैठक में प्रथम त्रिपक्षीय बैठक की कार्यवाही रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा द्वितीय बैठक के उद्देश्यों एवं प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण (PPT) दिया गया. श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा अपने विचार एवं सुझाव रखे गए तथा विभिन्न मुद्दों एवं कमियों पर रचनात्मक चर्चा की गई.इस बैठक का मुख्य उद्देश्य खनन कार्यों में सुरक्षा, श्रमिक कल्याण, पारदर्शिता एवं समन्वय को और सुदृढ़ करना रहा. सभी पक्षों ने आपसी सहयोग एवं संवाद के माध्यम से संगठन की प्रगति हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की. कार्यक्रम का समापन मिथिलेश कुमार खान प्रबंधक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ का.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!