Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

भाजपाइयों ने मनाया 47 वां स्‍थापना दिवस, वरिष्‍ठ भाजपाइयों को सम्‍मानित किया

लातेहार। छह अप्रैल को भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्‍थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्‍यक्षता जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के ध्वजारोहण से शुरू किया गया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन के इतिहास, विचारधारा एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य राजधनी प्रसाद यादव ने कहा कि छह अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में एक कार्यकर्ता अधिवेशन में भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया. इसके प्रथम अध्‍यक्ष अटल बिहारी बाजपेयी को बनाया गया था. जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव ने कहा कि 1984 में दो सीटों से शुरुआत करने वाली भाजपा 1996 में सबसे बड़ी पार्टी बनी. साल 2014 से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाया. आज पूरा विश्‍व भारत का लोहा मान रहा है. पूर्व जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि आज  भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है. इसका श्रेय भाजपा के हर एक छोटे व बड़े नेता व कार्यकर्ताओं को जाता है. नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है. कार्यक्रम में त्रिभुवन पांडेय, सरयू सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहारा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कल्याणी पांडेय, जिप सदस्‍य सरोज देवी, ओबीसी मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष त्रिवेणी साहू के अलाव भाजपा के अन्‍य वरीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा ने किया. जबकि समापन की घोषणा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय ने की. कार्यक्रम में जिले के वरिष्‍ठ भाजपाइयों को अंग वस्‍त्र भेंट कर सम्‍मानित किया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!