WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

मंडल कारा में स्‍वास्‍थ्‍य जांच सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

लातेहार। मंडल कारा, लातेहार में मंगलवार को विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस के मौके पर विशेष स्‍वास्‍थय जांच शिविर सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन  झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार के अध्‍यक्ष शेषनाथ सिंह मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया ने बंदियों से कहा कि स्वास्थ्य का अधिकार हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है. चाहे वह जेल के अंदर हो या फिर जेल के बाहर. श्री चौरसिया ने बंदियों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की अपील की. उन्‍होने मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग एवं प्राणायाम अपनाने की सलाह दी. श्री चौरसिया ने बंदियों को उनके विधिक अधिकारों और जेल में मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. शिविर में कारागार में निरुद्ध बंदियों को उनके स्वास्थ्य अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें बेहतर चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराये गये. बंदियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए. सदर अस्पताल, लातेहार के सहयोग से आई आस्था गुप्ता एवं सोनाली मंजू सिंकु सहित टीम ने बंदियों की रक्तचाप, मधुमेह और अन्य सामान्य रोगों की जांच की. उन्‍होने बंदियों की काउंसिलिंग भी की. शिविर में जरूरतमंद बंदियों के बीच दवाइयों का भी वितरित किया गया. इस अवसर पर मंडल कारा के जेल अधीक्षक, कारापाल, चिकित्सा पदाधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी, पीएलवी और बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!