WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

एसआइआर में बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षकों की भूमिका अहम: उपायुक्‍त

लातेहार। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता ने एसआईआर में बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षकों की भूमिका को अहम बताया. उन्‍होने लातेहार जिला के बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षकों के कार्यों की प्रंशसा व उनकी हौसला अफाजाई की. उन्‍होने एसआईआर का कार्य त्रुटिरहित और नियमों के अनुसार करने की बात कही. उपायुक्‍त मंगलवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर भवन में लातेहार, चंदवा एवं मनिका प्रखंड के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक का एक दिवसीय उनमुखीकरण कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे. इससे पहले उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आइटीडीए निर्देशक प्रवीण कुमार गगराई, उप निर्वाचन पदाधिकारी, मेरी मड़की,अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड विपिन दुबे के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. उप विकास आयुक्त ने कहा कि एक भी वैद्य मतदाता का नाम का नाम मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए, यह सुनिश्चित करना हम सबों की जवाबदेही है. अनुमंडल पदाधिकारी, महुआडांड ने एसआईआर के विभिन्‍न प्रावधानों की जानकारी दी. उन्‍होने नोशनल हाउस नंबर, एसएसडीडी व मैपिंग कार्य की जानकारी दी. कार्यक्रम में बीएलओ तथा बीएलओ पर्यवेक्षक की समस्याओ एवं शंकाओ का समाधान किया गया. मौके पर मनोज कुमार तिवारी (प्रखंड विकास पदाधिकारी, लातेहार) चंदन प्रसाद (प्रखंड विकास पदाधिकारी, चंदवा) व संदीप कुमार (प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनिका) के अलावा जिला निवार्चन कार्यालय के अतहर रजा, मनोज कुमार, चन्दन कुमार पांडेय आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!