Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

वाहन जांच अभियान में 12 वाहनों से वसूले गये 135500 रूपये

डीटीओ ने याताया‍त नियमों का पालन करने की अपील की

लातेहार। जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने वाहन चालकों से यातायात नियमोंं का पालन करने की अपील की है. उन्‍होने कहा क‍ि अधिकांश सड़क दुर्घटनायें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करने के कारण होती है. जिला परिवहन पदाधिकारी मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के उदयपूरा के पास एनएच-39 में चल रहे वाहनों की जांच कर रहे थे. बता दें कि  उपायुक्त उत्‍कर्ष गुप्‍ता के निर्देश पर डीटीओ उमेश मंडल के द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इससे पहले सोमवार को चंदवा थाना क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया था. मंगलवार को वाहन जांच के क्रम में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का मोटरवाहन अधिनियम- 2019 के तहत जांच की गयी. डीटीओ ने कुल 27 वाहनों की जांच की. इसमें यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले 12 भारी वाहनों से एक लाख 35 हजार पांच सौ रूपये बतौर जुुुुुुर्मना वसूला गया.  इस दौरान डीटीओ श्री मंडल ने वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!