WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

एसवीएम में एनीमिया जांच शिविर का आयोजन

लातेहार। शहर के धर्मपुर रोड में अवस्थित सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक निःशुल्क एनीमिया (खून की कमी) जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में विद्यालय की सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. इसमें विशेष रूप से हीमोग्लोबिन स्तर की जाँच की गई.  इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सदर अस्पताल, लातेहार के सहयोग से किया गया. शिविर के दौरान छात्राओं को एनीमिया से बचाव, संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए भी आवश्यक जानकारी दी गई. विद्यालय परिवार द्वारा इस पहल को छात्राओं के स्वास्थ्य के प्रति एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया. इस अवसर पर छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया. मौक के विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्‍तम मुखर्जी ने कहा हमारा उद्देश्य केवल शैक्षणिक विकास ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य भी सुनिश्चित करना है. एनीमिया जैसी समस्या आज के समय में बालिकाओं के लिए एक गंभीर चुनौती है. इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर से छात्राओं में जागरूकता बढ़ेगी और वे स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर होंगी. विद्यालय भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!