लातेहार। सड़क सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर नगर पंचायत लातेहार के द्वारा अवैध पार्किंग पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. मंगलवार को भी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर नगर प्रबन्धक राज कुमार वर्मा के नेतृत्व में अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की गई. उन्होंने सभी टेंपो, बस एवं अन्य वाहन चालकों को निर्धारित स्थान पर ही वाहनों को खड़ा करने का निर्देश दिया. कहा कि नो पार्किंग क्षेत्रों में वाहन को रोक के सवारी का उतार-चढ़ाव करने वाले वाहनों को चिन्हित कर नंबर नोट कर परिवहन जिला परिवहन कार्यालय लातेहार के द्वारा फाइन किया जा रहा है. उन्होंने वाहन चालकों से इधर-उधर वाहन नहीं लगाकर निर्धारित स्थान में ही वाहन लगाने की हिदायत दी, ताकि शहर मैं जाम न लगने पाए. उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगी.