लातेहार। चतरा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह का लातेहार में स्वागत किया गया. पूर्व सांसद मंंगलवार की शाम रांची जा रहे थे. इस दौरान एनएच 39 पर एक होटल में अल्प विश्राम के लिए रूके थे. इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता व स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा. श्री सिंह ने क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की भी जानकारी ली. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह राजन तिवारी, बिनित मधुकर, अमरजीत सिंह, राजीव कुमार गुप्ता (कुकू), विष्णु देव प्रसाद, मुकेश पांडेय, पंकज यादव, आनन्द सिंह, रितेश कुमार निक्कू, अंकित पांडेय, संतोष पांडेय, विवेक चन्द्रवंशी व उत्तम प्रसाद आदि मौजूद थे.