lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

जिले में गैस के लिए मारामारी, बुकिंग के बाद भी नहीं हो रही होम डिलीवरी

लातेहार। प्रशासनकि कार्रवाई के बावजूद जिले में रसोई गैस के लिए मारामारी हो रही है. किसी भी गैस एजेंसी के द्वारा होम डिलेवरी नहीं की जा रही है. उपभोक्‍ताओं को गोदाम से गैस का सिलिंडर लेना पड़ रहा है. गोदाम में उपभोक्‍ताओं की लाइन लगी है. बुधवार को जिले के चंदवा प्रखंड मुख्‍यालय में रसोई गैस के लिए उपभोक्‍ताओं ने हंगामा किया. उन्‍हें होम डिलेवरी के नाम पर घंटों रोका गया, लेकिन होम डिलेवरी नहीं हो पायी. इसके बाद जब उपभोक्‍ता गोदाम गये तो पता चला कि उनके नाम व सख्या का गैस सिलेंडर किसी और को दे दिया गया है. इसके बाद उपभोक्‍ताओ का सब्र टुट गया. घटना चंदवा शहर के श्रीराम भारत गैस एजेंसी की है.

यहां बुधवार गैस का सिलिंडर का स्‍टॉक आने की सूचना पर गोदाम में भारी भीड़ लग गयी. ऑनलाइन बुकिंग करने वाले ग्राहकों को होम डिलीवरी का झांसा देकर एजेंसी परिसर में घंटों रोक कर रखा गया. लेकिन काफी देर तक होम डिलेवरी नहीं हुई तो उपभोक्‍ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. एजेंसी के आफिस में लोगों ने इसे ले कर हंगामा भी किया. बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची. बता दें कि उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता ने गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लोगो को नियमित व गैस की होम डिलेवरी करने का निर्देश दिया था.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!