WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंड

आपसी सहयोग व समन्‍वय से ही नगर का विकास संभव: महेश सिंह

लातेहार। नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स, श्रम सहयोग समिति, लातेहार शिक्षित बेरोजगार, सब्जी मार्केट संवेदक और टेम्पो यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई. नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि नगर की बेहतरी के लिए नगर पंचायत प्रशासन लगातार प्रयासरत है. जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और समन्वय से ही शहर का समग्र विकास संभव है. बैठक में नगर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने  और स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ सामंजस्य स्थापित करने की बात कही गयी. बैठक के दौरान साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, बाजार प्रबंधन, रोजगार से जुड़े मुद्दों और नागरिक सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव रखे और समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया.  मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, सहायक अभियंता कुमार रवि, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, सचिव रामनाथ अग्रवाल, कोषाध्‍यक्ष गजेंद्र प्रसाद, निर्मल कुमार महलका, सुनील कुमार शौंडक, लातेहार विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, राजीव रंजन पांडेय, वार्ड सदस्‍य मुंद्रिका मांझी, संंजय अग्रवाल, पंकज यादव,अयोध्‍या जायसवाल, प्रवीण दास, आनंद प्रसाद एवं कई दुकानदार मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!